न्यायालय परिसर में सिपाही ने लगाई फांसी

घटना से पहले फोन पर की थी आधे घंटे बात

कन्नौज (राष्ट्र की परम्परा)l कन्नौज जिले में छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ पर शव लटकता देखते ही कोर्ट में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने पहुंच कर छानबीन शुरू की। मूल रूप से मथुरा जिला निवासी सिपाही विष्णु छिबरामऊ कोतवाली में तैनात था।
पांच माह पूर्व सिपाही की शादी हुई थी,और मौजूदा समय में छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में विष्णु की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार सुबह वह कोर्ट में ड्यूटी कर रहा था,इस दौरान करीब आधा घंटा फोन पर बात करते-करते वह परिसर में सूनसान स्थान पर चला गया। यहां एक पेड़ की डाल पर मफलर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
स्थानीय लोगों ने शव लटका देखकर तैनात पुलिस कर्मियों को दौड़ कर सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ दीपक दुबे और एएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे, शव को नीचे उतारने के बाद परिवार को सूचना दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह की जानकारी की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

2 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

10 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

22 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

23 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

23 hours ago