फरेंदा में आरक्षी आलोक सिंह की मानवीय पहल से बची महिला की जान, बनी संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र में तैनात पुलिस पीआरवी आरक्षी आलोक सिंह ने अपनी तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक महिला की जान बचाकर पुलिस सेवा की सच्ची भावना को जीवंत कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कटलहवा मथुरानगर की एक महिला अपने पति से विवाद के बाद मानसिक रूप से व्यथित होकर धानी ढाला के पास रेलवे ट्रैक की ओर पहुंच गई थी और आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रही थी।
सूचना मिलते ही आरक्षी आलोक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए शांतिपूर्वक महिला से बातचीत की। उनकी संवेदनशीलता और समझदारी के कारण महिला ने आत्महत्या का विचार त्याग दिया।

यह भी पढ़ें – राजा भाऊ सोनटक्के का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने दी शतायु होने की शुभकामनाएं

इसके बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
आरक्षी आलोक सिंह की यह त्वरित कार्रवाई न केवल एक अनमोल जीवन की रक्षा का उदाहरण है, बल्कि यह दिखाती है कि उत्तर प्रदेश पुलिस कानून व्यवस्था की रखवाली के साथ-साथ मानवता की सेवा में भी अग्रणी है।

यह घटना जनपद महराजगंज पुलिस की उस छवि को और मजबूत करती है जिसमें पुलिस सिर्फ रक्षक नहीं, बल्कि समाज की जीवन रक्षक शक्ति बनकर उभर रही है।

यह भी पढ़ें – निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने कराया इलाज

Karan Pandey

Recent Posts

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

36 minutes ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

2 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

3 hours ago

गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी बंटी राजभर गिरफ्तार, बरहज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

3 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस पर वृक्षारोपण अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…

4 hours ago

ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का शिकंजा: 24 घंटे में 14 वाहन सीज, अभियान से मचा हड़कंप

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago