बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मत्स्यजीवी फिश फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर व सदस्यों की एक आवश्यक बैठक विजय कटरा स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई I जिसमें सहमति पूर्वक एफएफपीओ में सीईओ और एकाउंटेंट रखने पर विचार किया गया I बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन जीतेन्द्र कुमार भारत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के मंशा के अनुरूप लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर स्थानीय बेरोजगार युवक व युवतियों को अवसर प्रदान किया जायेगा, जिसके तहत कंपनी में सीईओ और एकाउंटेंट की नियुक्ति की जाएगी I
उन्होंने आगे कहा कि बरहज क्षेत्र के ग्रेजुएट युवक/ युवतियां एक सप्ताह के अन्दर अपना दस्तावेज कंपनी के कार्यालय में नि:शुल्क जमा कर सकते हैं I इस दौरान कंपनी के डायरेक्टर दीनानाथ निषाद, गजानंद मौर्य, सिमिरिखी देवी, बिन्दु देवी, रामकृपाल शुक्ला, जगदीश निषाद, मुकेश पटेल, राजेश जायसवाल, सुरेन्द्र साहनी व सूरज प्रसाद मौजूद रहें I
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…
अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…