सब जूनियर स्केटिंग रेस में खुशी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)l आजमगढ़ महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा रविवार को बालकों की मिनी मैराथन रेस एवं सब जूनियर एवं जूनियर बालक/बालिकाओं की स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 85 बालकों ने प्रतिभाग किया। उक्त मिनी मैराथन रेस प्रातः 08ः00 बजे सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ के मुख्य द्वार से मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह एवं क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी ए0के0 पाण्डेय द्वारा हरी झण्डी दिखा कर शुभारम्भ किया गया। यह रेस पाण्डेय बाजार चौराहा से होकर पहाड़पुर तिराहा होते हुये चौक के रास्ते नगर पालिका चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग की बालक एवं जूनियर बालिका वर्ग की स्केटिंग रेस प्रतियेागिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राहुल विश्वकर्मा अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं विनय कुमार गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा किया गया। मिनी मैराथन रेस के अंतर्गत प्रथम अरविन्द कन्नौजिया, द्वितीय आनन्द गौंड, तृतीय रितिक चौहान, चतुर्थ साहब यादव, पाचवॉ ज्वाला चौहान, छठवॉ आदित्य चौहान, सातवॉ श्रीराम मौर्य, आठवॉ रितेश यादव, नौवॉ लवकुश गुप्ता एवं दसवॉ स्थान उत्कर्ष यादव ने प्राप्त किया।
सब जूनियर बालक स्केटिंग रेस में प्रथम उत्कर्ष प्रजापति, द्वितीय प्रियांशु यादव एवं तृतीय स्थान विवान सहानी ने प्राप्त किया। जूनियर बालक स्केटिंग रेस में प्रथम गौरव साहनी, द्वितीय अजय सान्तनू एवं तृतीय स्थान अभिनव सिंह ने प्राप्त किया। सीनियर बालक स्केटिंग रेस में प्रथम आयुष निषाद द्वितीय आदित्य यादव एवं तृतीय स्थान अनिमेष यादव ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग स्केटिंग रेस में प्रथम खुशी यादव, द्वितीय श्रेयता प्रजापति एवं तृतीय स्थान प्राची श्रीवास्त्व ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि राहुल विश्वकर्मा अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं विनय कुमार गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा खिलाडियों एवं निर्णायकों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से साजिद रहमान, अध्यक्ष एवं मंगल प्रसाद, सचिव, जिला स्केटिंग संघ, आजमगढ़, भूपेन्द्र वीर सिंह, अंशकालिक क्रिकेट प्रशिक्षक एवं मिथिलेश यादव, अंशकालिक एथलेटिक्स प्रशिक्षक एवं मो0 इरफान, अंशकालिक हॉकी प्रशिक्षक एवं अरविन्द कन्नौजिया, फुटबाल प्रशिक्षक एवं, विष्णुलाल, अंशकालिक जिम्नास्टिक्स प्रशिक्षक, गोविन्द यादव, खेलो इण्डिया सेन्टर कुश्ती प्रशिक्षक, लालचन्द चौहान, कनिष्ठ सहायक, लक्ष्मण प्रसाद, अजय मोदनवाल, राजेश स्वर्णकार, विजय श्रीवास्तव, साजिद रहमान, रितेश श्रीवास्तव, कनिष्ठ सहायक, अबु सैफ, सहायक कम्प्यूटर आपरेटर आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

6 hours ago