त्यौहार में उन्मादो की खैर नहीं महौल बिगाड़ने वालो पर होगी कठोर कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आगामी श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारह वफात के जुलूस के मद्देनजर थाना नवाबगंज के परिसर में शैलेश अवस्थी नायब तहसीलदार नानपारा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों से दोनों त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि, श्री गणेश प्रतिमा के विसर्जन व बारावफात के जुलूस में कोई दिक्कत पैदा करने की कोशिश की, तो वह ब्यक्ति कठोर कार्रवाई झेलने को तैयार रहें। तत्पश्चात समाजसेवी तथा जनप्रतिनिधियों से आने वाले दिनों में गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं बारह वफात जुलूस दोनों एक ही दिन हैं।
दोनो समुदाय के लोगों से अपना-अपना समय व रास्ते के बारे में जानकारी ली।
श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन 29 सितंवर को व बाराह वफात का जुलूस 28 सितंबर को निकाला जाएगा, सभी लोग अपना त्यौहार शांति माहौल में मनायें जिसके लिये लोगों से अपील की गयी। बैठक में यह भी कहा गया कि शासन की मंशा के अनुसार किसी भी धार्मिक संस्थाओं अथवा जाति समुदाय के लोगों द्वारा धार्मिक जुलूस अथवा धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में सरकार के आदेशानुसार प्रतिबंध रहेगा, अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।‌
नायब तहसीलदार श्री अवस्थी ने कहा कि कोई भी कार्य करने से पहले प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त किया जाना बेहद आवश्यक है। अनुमति के बिना इस तरह के कार्य प्रतिबंधित हैं। सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में पिंटू गुप्ता, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, सौरभ जायसवाल, संजय कुमार गुप्ता, हाफिज नासिर हुसैन प्रधान, तकम्मस खान प्रधान प्रतिनिधि, रफीक अहमद खां प्रधान प्रतिनिधि शरीफ़ अहमद, अब्दुल लतीफ पंच, राजेश कुमार वर्मा प्रधान, गुदानी यादव प्रधानपति, बिशनू वर्मा सहित क्षेत्र के सैंकड़ों संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

40 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago