10 मई को देवरिया में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली – रोशन

लाजपत भवन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत
,

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आगामी दस मई को देवरिया में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के बड़े नेतागण शामिल रहेगे।कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित होने वाले संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।इस रैली में हर कांग्रेसी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर संविधान बचाने की लड़ाई में मजबूती से योगदान दे। उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने बरहज स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर बुधवार को आयोजित संगठन की बैठक में कही। विजय शेखर मल्ल ने कहा कि कांग्रेस ही देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने में सक्षम है। कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन सृजन के माध्यम से गांव – गांव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें, ताकि कांग्रेस हर लड़ाई जीत सके। बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी एवं संचालन निवर्तमान जिला सचिव भोला तिवारी ने किया।बैठक के पूर्व स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन का प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस नेता रवि प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। बैठक को पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,रत्नेश मल्ल पिंटू, राकेश तिवारी, व्यास दुबे, रवि प्रकाश तिवारी,जितेन्द्र जायसवाल,मनोज राव,विजय नेता , विरेन्द्र तिवारी,डा अमरेश सिंह, लक्की तिवारी आदि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से दीनानाथ यादव, अखिलानंद तिवारी,पन्नालाल पाठक, जयराम उपाध्याय, राम बहादुर सिंह, अजय पाठक,सुरेश यादव ,ऋषभ दीक्षित,पावन तिवारी, राजेंद्र यादव, राम प्रीत विश्वकर्मा, मैनेजर गोंड आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

18 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

19 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

19 hours ago