हापुड़ कांड के विरोध में आंदोलन कर रहे अधिवक्ता गणों को कांग्रेसियों ने दिया समर्थन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) आंदोलन के समर्थन में अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष गणों को सौंपा समर्थन पत्र
देवरिया। हापुड़ में अपने मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे अधिवक्ता संघ के लोगों पर बर्बरतापूर्ण हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे प्रदेश में चल रहे आंदोलन को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कचहरी परिसर में जाकर के डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्र,कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष उमेश चंद मिश्र व दी कलक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि अधिवक्ता गणों के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध पूरी दमदारी से कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता खड़ा रहेगा।आज भाजपा सरकार में दूसरे को न्याय दिलाने का काम करने वाले साथियों को खुद ही न्याय के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है।जब तक दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही नही हो जाती हम कांग्रेसी उनके न्याय की लड़ाई में साथ रहेंगे।इस दौरान पूर्व सांसद बहराइच कमल किशोर कमांडो,सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह लारी,मुन्ना,दीनानाथ भारती,आनंददेव गिरि, गोविंद मिश्र,नीलेश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल यादव, समीर पांडेय, सत्यप्रकाश मणि,आलोक त्रिपाठी, राजन,मार्कण्डेय मिश्र,सुनील द्विवेदी, धर्मेन्द्र पांडेय,दयाशंकर द्विवेदी, शाकिर हुसैन,मनोज मणि, सत्यम पांडेय,प्रेमलाल भारती,अवधेश यादव, रामप्रवेश सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

7 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

7 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

7 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

9 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

10 hours ago