स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य- रविन्दर कुशवाहा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन कस्बा सलेमपुर में किया गया।सांसद रविन्दर कुशवाहा ने घर-घर से मिट्टी एवम अक्षत एकत्रित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में मिट्टी को नमन एवम वीरों को वंदन का नारा लगाते हुए घर- घर से अक्षत और मिट्टी एकत्रित की गई।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा कर्तव्य पथ अमृत वाटिका बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें प्रत्येक कस्बे, गांवो के घर घर से मिट्टी लेकर वाटिका में लगाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि इन योद्धाओं के कारण ही हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था और सैनिकों के पराक्रम, शौर्य एवं बलिदान के कारण आज हम सुरक्षित हैं। इन स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।सांसद ने सलेमपुर के निजामाबाद एवम नादघाट में भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैयालाल जायसवाल ने एवम संचालन अशोक तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अजय दूबे वत्स,अनिल ठाकुर,राघवेंद्र पासवान,पिंटू तिवारी,अमरदत्त यादव,माया जायसवाल,अभिषेक मिश्र सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

1 hour ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

5 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

5 hours ago