राहुल गांधी को मंदिर मे जाने से रोकने के विरोध मे कांग्रेसियों ने दिया धरना

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर आज़मगढ़ कांग्रेस द्वारा अम्बेडकर पार्क मे बैठ कर भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार द्वारा राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग में असम के नौगांव स्थित श्री श्री शंकर देव मंदिर में जाने से रोकना और पदयात्रा पर हमला एवं पोस्टरों के फाड़ने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। सोमवार की सुबह जब पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर निकले जिसकी पहले से प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई थी, इसके बावजूद भाजपा सरकार ने पुलिस का पहरा लगाकर उन्हें मंदिर जाने से रोक दिया और राहुल गांधी को इस तरह मंदिर जाने से रोके जाने पर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है, आजाद भारत में कोई भी किसी भी व्यक्ति को किसी भी धार्मिक स्थल में प्रवेश से नहीं रोक सकता। अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने कहा भाजपा सरकार यात्रा में मिल रहा जन समर्थन से घबरा कर अपने सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा से इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं देश संविधान से चलता है और वही संविधान हर मनुष्य को अपने धर्म का पालन करने के लिए कहता है, पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले के ऊपर सुनियोजित हमले पथराव करने और पोस्टर फाड़ने की घटनाएं हुई हैं भाजपा डरी हुई है और अपनी बौखलाहट का सबूत दे रही है। आज पूरा देश राहुल गांधी की तरफ एक उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है
कार्यक्रम में- मोहम्मद नजम शमीम,रियाज़ुल हसन, रामगणेश प्रजापति, रमेश राजभर, अजीत राय, हरिओम उपाध्याय, रामप्यारे यादव, बेलाल अहमद, प्रदीप यादव, जोगिंदर यादव, चंदर्बली यादव, पुर्णमासी प्रजापति, देवमुनी राजभर, शाहिद खान, धर्मेंद्र यादव, मुन्नू मौर्य, अमरबहादुर यादव, मंत्राज यादव, मोहम्मद आमिर, सुनील यादव, पंकज यादव, रवि lआदित्य सिंह, रामनारायण, हीरालाल, मसूद अंसारी, मुशीर अहमद , समीर अहमद, शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

2 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

3 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

3 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

3 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

3 hours ago