प्राण प्रतिष्ठा का त्यौहार हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया

भागलपुर देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सरयू नदी के पावन तट पर बसा क्षेत्र भागलपुर अपने आप में एक बहुत ही पावन भूमि और अलौकिक छटा वाला भूमि है, यह तपस्वियों की भूमि रही है। पूरे क्षेत्र मे प्राण प्रतिष्ठा का त्यौहार मईल ,मगरा, नरसिहडाढ़, कुंडली, देवसिया बलिया, तकिया, धरहरा , नेमा, रेवली बभनौली मौना गढ़वा, तेलिया कला, तेलिया शुक्ला इत्यादि के साथ, भागलपुर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
रामलीला कमेटी ने दीप उत्सव तथा भगवान की प्रतिमा के सामने पूजा अर्चना कर दी प्रचलित किया।
1950 से अनवरत चलता आ रहा है भागलपुर में रामलीला
1987 से अहमद अली निभाते हैं भरथ की भूमिका, उन्हें भागलपुर का भरथ भी कहा जाता है।
कोई धर्म हमें आपसी बैर नहीं सिखाता अहमद अली।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भागलपुर चौराहे, हनुमान चौराहे तक चारों तरफ दीप जलाकर रंग-बिरंगे प्रकाश से लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अपने घरों, मठ , मंदिर को सुशोभित किया।
लोगों ने अपने घरों से बाहर टीवी स्क्रीन निकाल कर अयोध्या से लाइव प्रसारण देखा और लोगों को दिखाया। जगह-जगह मिठाइयां बाटी और भंडारे कराए । लोगों में काफी अतिरिक्त उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास देखने को मिला। पूरे दिन राम का भक्ति भजन घरों से लेकर मंदिरों तक बजता रहा। लोग कीर्तन, मानस पाठ करते दिखे। रामलीला कमेटी के संचालक ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि यह दिन काफी गौरव का दिन है। हमारे पूर्वज तो देख नहीं पाए इस पावन अवसर को लेकिन उन्होंने अपना धर्म नहीं छोड़ा राम की मर्यादा पर चलते हुए देश के विकास में लग रहे। इस रामलीला कमेटी के अनेकों कलाकार हरिश्चंद्र जो हनुमान बनते थे, डॉक्टर गणेश जो लक्ष्मण का पाठ करते थे, उदय प्रताप सिंह जो राम बनते थे, विशंभर जायसवाल जो सीता का रोल करते थे, गजेंद्र मौर्य रामायण के अनेक किरदार निभाने, राजेंद्र प्रसाद मौर्य जो जनक की भूमिका ऋषि मुनियों की भूमिका निभाते हैं। इत्यादि लोग मिठाइयां तथा दीप प्रज्वलित कर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का खुशी से झूम उठे। साथ ही लोगों ने कहा की अनेक माननीय का आना-जाना भागलपुर में लगा रहता है लेकिन किसी ने भी मठ मंदिर सड़क नाली नाला इत्यादि पर ध्यान नहीं दिया नहीं, तो यह गांव अपने आसपास के 50 गांव का केंद्र बिंदु है। धीरे-धीरे यहां के मंदिर भी विलुप्त होते जा रहे हैं। सड़के जर्जर होने के कारण मार्केट भी यहां का खराब होता जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

11 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

23 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

40 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

50 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

1 hour ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

1 hour ago