सलेमपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना में मरे लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर, विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि इस दुर्घटना में मरे हुए लोगों के परिवार को उचित मुआवजा राशि मिले।इस संकट के समय कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रभावित परिवार के साथ खड़ा है। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि घायल यात्रियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाए।तथा इस दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों को कठोर सजा दी जाए।मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि इस दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पाण्डेय ने कहा कि यह दुर्घटना सदी की बड़ी रेल दुर्घटना में से एक है,मृतक यात्रियों के आश्रितों को नौकरी दी जाए।शोक व्यक्त करने वालों में जिला सचिव संजय गुप्ता,बदरे आलम,लालसाहब यादव,रामविलास तिवारी, चंद्रमोहन पाण्डेय, परमानन्द प्रसाद, अखिलेश मिश्र, अभिनीत उपाध्याय, मोहन प्रसाद, सुरेन्द्र यादव, डॉ याहिया अंजुम, चुन्नु श्रीवास्तव,अशोक गुप्त, प्रेमचन्द वर्मा, डॉ नरेन्द्र यादव, उमेश तिवारी, सन्नी पाण्डेय, सैयद फिरोज अहमद,यूसुफ खान आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…