दोषियों को दी जाए कड़ी सजा – रामजी गिरि
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) फतेहपुर में हुए हत्या कांड के सभी मृतकों को कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इस हत्याकांड में जो भी दोषी पाया जाए, उसको कठोर सजा देने के साथ ही वहां शान्ति व्यवस्था कायम किया जाए। प्रशासन की विफलता के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई है। पूरे जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।भाजपा सरकार इस पर लगाम लगाने में बुरी तरह से विफल साबित हो रही है।सरकार घायल हुए बच्चे के इलाज की उचित व्यवस्था करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।पीड़ित परिवार के बचे लोगो के सुरक्षा की व्यवस्था करे।बैठक के अंत घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने व मृतकों की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, संजय गुप्त,ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र, बदरे आलम,रामविलास तिवारी,गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय, प्रेमलाल भारती, परमानन्द प्रसाद,उमेश तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, चुन्नु श्रीवास्तव, प्रेमचंद वर्मा, अशोक गुप्त, गंगासागर मिश्र, संतोष तिवारी, गणेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…