Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवरिष्ठ नेता शंभू नाथ दीक्षित के असामयिक निधन पर कांग्रेसियों ने जताया...

वरिष्ठ नेता शंभू नाथ दीक्षित के असामयिक निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ दीक्षित की हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन पर कांग्रेसियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर उपस्थित कांग्रेसियों ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा। यहां शोक प्रकट करते हुए स्वर्गीय दीक्षित के परिजनों को यह गहरा सदमा सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की गयी। यहां उपस्थित कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंभू नाथ दीक्षित बेहद सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से कांग्रेस की अपूर्णीय क्षति हुई है तथा उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।शोक प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव भोला तिवारी, ब्यास दुबे,विजय नेता, राधारमण पाण्डेय,मनोज राव, जितेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र उपाध्याय,नरेन्द्र सिंह, सोनिया राजभर,हर्षित सिंह,नरेश चंद,रवि प्रकाश तिवारी,धीरज यादव,सुरेन्द्र कुशवाहा, संतोष कुमार यादव,अच्छेलाल गोड़,इमरान मलिक, इसराइल अली आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments