राजीव नगर – महुआबारी मार्ग को ठीक कराने की कांग्रेसियों ने की मांग

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन दी आंदोलन की चेतावनी

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र की समस्याओं व राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित पत्रक उप जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर नायब तहसीलदार गोपाल जी को सौंपा।इस दौरान सम्बोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार का इतिहास त्याग व बलिदान का रहा है।उनका अपमान देश की जनता का अपमान है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को तुरंत बर्खास्त करना आवश्यक है।जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार में सलेमपुर क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई हैं।सबसे खराब स्थिति राजीवनगर से महुआबारी जाने वाली सड़क का है।अगर 15 दिन में सड़क को ठीक नहीं किया गया तो हम कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव नगर तिराहे पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि इस समय अघोषित विद्युत कटौती से जनता परेशान है, इसमे सुधार की जरूरत है।भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती ने कहा कि जनता भाजपा के शासन से परेशान हो गई है।अब देश की जनता इस सरकार को बदलना चाहती है। पत्रक सौपने वालों में लार ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद,मनोज सिंह अमेठिया,सुच्चन खान,चुन्नु श्रीवास्तव,डॉ याहिया अंजुम, सत्यम पाण्डेय,उदयनारायण तिवारी, शिवशंकर गौतम,डॉ नरेन्द्र यादव, मोहम्मद हाफिज, दयाशंकर यादव, परमानन्द प्रसाद,केदारनाथ, मकसूद, यशवंत शर्मा, आजाद अहमद, किताबुद्दीन आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

11 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

20 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

21 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago