प्रवासी भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार से नाराज कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

भारतीयों को अमेरिका से हथकड़ी लगाकर भेजना सरकार की विफलता – आनंददेव गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों को जबरन क्रूरता पूर्वक वहां से अपमानित कर हथकड़ी लगाकर भारत भेजने पर नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आनंददेव गिरि चुन्नू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण राय को सौंपा।इस दौरान आनंददेव गिरि चुन्नू ने कहा कि भाजपा सरकार के नाकामी के कारण अमेरिका ने भारतीयों के साथ अपमान जनक व्यवहार कर क्रूरता की सारे हदें पार कर दिया है।प्रवासी भारतीयों को हथकड़ी लगाकर भेजना सरकार की विफलता है। केंद्र सरकार इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के बजाय इसे सही ठहराने में लगी है। यह कृत्य हमारे नागरिकों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा में सरकार की अक्षमता को दर्शाता है। कांग्रेस इस जघन्य कृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद कर नागरिकों की गरिमा की रक्षा करने का कार्य करेगी। मोदी सरकार की विदेश नीति इस मामले में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में समीर पांडेय, आलोक त्रिपाठी राजन, गोविंद मिश्र, जवाहरलाल बरनवाल ,सुनील द्विवेदी ,सत्यम पांडेय,राजेश सिंह, अमिताभ यादव,वीरेन्द्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

3 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

4 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

5 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

5 hours ago