कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलाया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सलेमपुर क्षेत्र के चेरो चौराहे सहित दर्जनों गांवों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर लोगों के बीच राहुल गांधी के संदेश को वितरित किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि कांग्रेस ही देश के लोगों की पीड़ा को समझती है। भाजपा ने केवल लोगों को वोट बैंक समझा है। आज कुछ लोग देश को जाति व धर्म के नाम पर बाटना चाहते हैं।जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता सफल नही होने देंगे। जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि जनता भाजपा की हकीकत से वाकिफ हो गई है, वह अपने किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी है।वह कांग्रेस में ही अपना भविष्य देख रही है। जिला सचिव बदरे आलम ने कहा कि आज महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है, लोंगो के थाली से सब्जी व दाल गायब हो गई है। कार्यक्रम में भागलपुर के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलाल भारती, युवा कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी सत्यम पांडेय, राजू,बिस्सू राजभर, शिवलाल वर्मा,सन्नी पांडेय, सूच्चन खान,परमानन्द प्रसाद,रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद ,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे ।

rkpshomnath

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

47 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

58 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

1 hour ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

1 hour ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

1 hour ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

2 hours ago