24 घंटे के अंदर काम शुरु के आश्वासन पर धरना समाप्त- विजय रावत

अभियंताओं को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में जारी धरना स्थल पर पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बी.बी. सिंह व अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने पहुंच कर बातचीत कर आश्वासन दिया कि चौबीस घंटे अन्दर काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान धरनारत नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जनता के हक के लिए समाजवादी पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होनें कहा कि अगर चौबीस घंटे के अन्दर काम चालू नही हुआ तो पुनः धरने पर बैठने का काम करूंगा।
इस अवसर पर सपा नेता अनूप मद्देशिया ने कहा समाजवादी पार्टी संघर्षों की पार्टी है और जनता के हक के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
धरने पर प्रमुख रूप से विरेन्द्र कुमार, राजन गुप्ता, विकास यादव, अमित प्रधान, सुनील कुमार, सुरेंद्र यादव, अजित सिंह, राजेश यादव, राहुल सिंह, अनिल कुमार, सुरेश शर्मा, अनिश शर्मा, अरविंद सिंह, विपीन सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

11 minutes ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

21 minutes ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

31 minutes ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

36 minutes ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

44 minutes ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

1 hour ago