प्रत्येक विधानसभा के 10 गावों में होगा रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l दबे कुचले और दलित समाज को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में कांग्रेस कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस 9 अक्टूबर से 26 नवम्बर संविधान दिवस तक प्रत्येक विधानसभा में स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते के नारे के साथ ‘दलित गौरव संवाद ‘कार्यक्रम आयोजित करेगी।उक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने बताते हुए कहा कि इस अभियान में प्रत्येक विधानसभा के दस दलित बहुल्य गावों में रात्रि चौपाल आयोजित किया जाएगा।इस दौरान दल के सभी पदाधिकारी ‘अधिकार मांग पत्र ‘ भी भरेंगे।हर विधानसभा में 500 मांग पत्र भरे जाएंगे। एक दिन में एक पदाधिकारी सात मांग पत्र से अधिक नही भरेगा।
वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि आज पूरे देश व प्रदेश में जहां भी भाजपा की सरकार है, दलित समाज को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा दलित वर्ग सहित सभी वर्गों के विकास का काम किया है। दलित वर्ग आज कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतो के दम पर सम्मान का जीवन जी रहा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…