पार्टी के नीतियों व कार्यकर्ताओं के बल पर विजय पताका फहराएगी कांग्रेस – अखिलेश प्रताप सिंह

राष्ट्रीय सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक नगर के भीखमपुर रोड स्थित संस्कृति मैरेज हाल में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि की अध्यक्षता में बुधवार को सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह चुनाव भारतीय लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी इसे अपने जनहितकारी नीतियों व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बल पर जीत कर देश से भाजपा सरकार के कुशासन से आम अवाम को मुक्ति दिलाएगी। यहां के जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र विकास के मामले में बहुत ही पिछड़ गया है।घोषणा के बाद भी यहां की चीनी मीलों को चालू नही किया गया। गडकरी जी के रिंग रोड के शिलान्यास के बाद भी काम शुरू नही हुआ।भाजपा ने देवरिया के लोगों के साथ धोखा किया है।अगर आप मुझे मौका देते हैं तो यहां हम विकास का कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कार्यकर्ता का मान सम्मान कभी कम नही होने दूंगा। इस सरकार में जो भी भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई उसका पर्चा लीक हो गया। अगर कांग्रेस की सरकार आई तो नौजवानों को हर वर्ष 30 लाख नौकरी दी जाएगी।सहारा व अन्य फाइनेंस कंपनी में देश के लोगों का जो पैसा फंसा हुआ है उसे हमारी सरकार बनते ही तुरंत दिया जाएगा।राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि भाजपा ने देश की आमजनता को धोखा दिया है।एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है।आप कार्यकर्ताओं के ताकत से ही हम यह लड़ाई जीत सकते हैं। यह सरकार नौजवान विरोधी है, युवा शक्ति इससे छुटकारा पाना चाहती है। जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ को जिताने का काम करे।आप संगठन के रीढ़ की हड्डी हैं, केवल आपके दो महीने के परिश्रम से इस जनविरोधी सरकार से मुक्ति मिल सकती है। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केशवचन्द यादव,अवधेश सिंह,जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू, मनोज यादव,सुयशमणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश,जिलाध्यक्ष कुशीनगर मनोज सिंह, आनन्द श्रीवास्तव सोनू,पुरुषोत्तम नारायण सिंह, मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी,मकसूद आलम,दीनानाथ भारती,जयदीप त्रिपाठी,डॉ धर्मेन्द पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी राजन, गोविंद मिश्र, समीर पाण्डेय,सत्यम पाण्डेय, मानवेन्द्र तिवारी,लालसाहब यादव, अशोक गौंड,बदरे आलम,वरुण राय,नौशाद रजा,नागेन्द्र शुक्ल,प्रेम प्रजापति,सत्यप्रकाश मिश्र,सुनील द्विवेदी, दिनेश गुप्ता, हरिश्चंद्र सिंह, गोविंद शर्मा, मुलायम यादव,प्रेमलाल भारती,जुलेखा खातून,शाकिर हुसैन, ऋषिकेश मिश्र,उत्तेज मिश्र, विवेक मिश्र, महेन्द्रनाथ गुप्ता,कमलेश मिश्र,रीता देवी,विजय शंकर मिश्र, सुनील तिवारी, वशिष्ठ मोदनवाल, सुनील उपाध्याय,जयप्रकाश पाल,उपेन्द्र कुमार,वजीर अहमद,बालचन्द पटेल,धर्मेन्द कुमार पांडेय,राहुल मिश्र,अविनाश मिश्र,पन्ना लाल पाठक ,दीपक पटवा,आदि ने संबोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

18 minutes ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

28 minutes ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

34 minutes ago

उद्योग बन्धु की समीक्षा में निवेश और रोजगार सृजन को रफ्तार देने पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

54 minutes ago

24 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: बाबर से जयललिता तक इतिहास के सितारे

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…

59 minutes ago

होली-ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक: गाइड लाइंस पालन और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

1 hour ago