सदर तहसीलदार के विरुद्ध राजस्व निरीक्षकों ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

सदर तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के सदर तहसीलदार के विरुद्ध राजस्व निरीक्षकों ने उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि मंगलवार की शाम 06:00 बजे सदर तहसीलदार सभी राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के साथ सदर तहसील खलीलाबाद के सभागार में बैठक कर रहे थे। इसी बीच सदर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक श्रीप्रकाश को किसी बात को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें गाली देने लगेंl
राजस्व निरीक्षकों का आरोप है कि सदर तहसीलदार के इस कृत्य से राजस्व निरीक्षक श्रीप्रकाश इतना आहत हुए की उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में हम सभी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा थाl परंतु उनकी स्थिति गंभीर देखते जिला अस्पताल के डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दियाl
इसी से आहत राजस्व निरीक्षकों ने बुधवार को तहसीलदार कक्ष के सामने बैठकर प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग करते हुए राजस्व निरीक्षक श्रीप्रकाश से माफी मांगने की मांग कियाl
सूचना पर पहुंचे सदर तहसील खलीलाबाद के उप जिलाधिकारी शैलेश कुमार दुबे ने तहसीलदार के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की अपील कियाl उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगीl जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शनकारी राजस्व निरीक्षकों ने एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

54 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago