कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती की बनाई रणनीति
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर लोकसभा बांसगांव के कोआर्डिनेटर करमराज यादव ने संगठन की समीक्षा कर, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूती के लिए निर्देश दिया। यहां संगठन के बैठक को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिशानिर्देश के अनुरूप संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए युद्धस्तर पर लग जायें। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांग्रेस ही जनता को महंगाई और बेरोज़गारी से निजात दिला सकती है। हमारे नेता राहुल गांधी गरीबों, मजदूरों, किसानों और नौजवानों के हक में न्याय दिलाने के लिए आज सड़क पर उतर कर लड़ाई लड़ रहे हैं। इससे मोदी सरकार डरी हुई है और न्याय यात्रा में बाधा उत्पन्न कर रही है। बैठक को मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष चुन्नू गिरि, दीनदयाल प्रसाद, जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष बरहज मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, देवरिया सुनील द्विवेदी, भलुअनी रामबहादुर सिंह, भागलपुर प्रेम लाल भारती, नगर अध्यक्ष मनोज राव,विजय कुमार गुप्त, दीनदयाल यादव, जितेन्द्र जायसवाल,सुरेन्द्र कुशवाहा, विनोद तिवारी, वीरसेन सिंह, राजेन्द्र यादव, ब्यास दुबे, इमरान मलिक आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी एवं संचालन विनोद तिवारी ने किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…