लकड़ी के चूल्हे पर बनाया खाना, लगाए भाजपा सरकार के खिलाफ नारे
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l युथ कांग्रेस भिवंडी शहर अध्यक्ष राहुल पाटिल के, नेतृत्व में देवजी नगर चौक पर भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में 50 रुपये बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर लकड़ी जलाकर चूल्हे में खाना बनाया,और जमकर नारेबाजी की। विरोध जताते हुए युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल पाटिल ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की तानाशाही व मनमानी से जनता त्रस्त हो चुकी हैं, महंगाई, बेरोजगारी, ने आमजनमानस की कमर तोड़ रखी है। किन्तु कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमजनमानस की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगें।
शनिवार को प्रदर्शन के दौरान घरेलू गैस के दामो मे वृद्धि पर यूथ कांग्रेस भिवंडी शहर अध्यक्ष राहुल पाटिल ने कहा की, चुनाव के समय सरकार रेवड़ी कल्चर की बात करते हुए जनता को लुभाने के कार्य करती हैं।
आज देश महंगाई व बेरोजगारी अपने चरम पर है। भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, गरीब, नौजवान की हालत खराब हो चुकी हैं। और बढ़ती महंगाई के ने महिलाओं को रुला दिया है। उन्होंने ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारे आमजनता की बेबसी की कोई सुधि नही लेती हैं आज देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी हैं। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्या रानी अग्रवाल, नीलेश जेडगे,दिनेश प्रजापति, साईनाथ चिल्का, संदीप यादव, राजन मलेशिया के अलावा भारी संख्या में महिला और युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…