विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

बच्चो के सर से उठ गया माँ का साया

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के धरमेर गांव में शनिवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से, एक महिला की मौत हो गई ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धरमेर गांव निवासी मीना देवी 35 वर्ष पत्नी स्व विजय कुशवाहा शनिवार के दिन अपने घरेलू कार्य में व्यस्त थी, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं, जिससे घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्कूल गए बच्चे जब वापस आये तो मां को जमीन पर गिरा देख शोर मचाने लगे ।मौके पर पहुँचे आस पास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस व लेखपाल को दिया। मृतका मीना के पति की भी मृत्यु दो वर्ष पहले हो चुकी है। मीना के मौत से उसके दोनों पुत्रों आदित्य 13 वर्ष व अंकित 10 के सिर से माता पिता का साया उठ गया ।पिता के मौत के बाद मां के सहारे बड़े हो रहे बच्चे माँ की मृत्यु से बेसहारा हो गए ।दोनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है ।घटना स्थल पर मौजूद भीड़ की आंखे भी बच्चों के रुदन से डबडबा गईं ।
मईल थाना के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

rkpshomnath

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

6 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

6 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

9 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

9 hours ago