कांग्रेस पार्टी देश को बचाने के लिए लड़ रही है सभी एकजुट होकर लड़े-रमेश चेनिथल्ला

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर मध्य मुंबई और उत्तर पूर्व मुंबई जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शिविर शनिवार को देर शाम साकीनाका चांदीवली में संपन्न हुआ।
शिविर में महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेनीथल्ला, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, मुंबई अध्यक्षा वर्षा गायकवाड़, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मो. आरिफ (नसीम) खान, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष दुवा, सोनल पटेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र संचार विभाग के प्रभारी सुरेंद्र राजपूत, सुनील अहिरे, मुंबई के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा , मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के कार्याध्यक्ष अवनीश तीर्थराज सिंह , ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के महासचिव दीपक जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष रामजी शुक्ला और अन्य वरिष्ठ काँग्रेस नेता उपस्थित थे।
इस शिविर में दोनों जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और आगामी सभी चुनावों में हम हैं तैयार रहने का ऐलान किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेनिथल्ला ने आवाहन किया की काँग्रेस पार्टी देश को बचाने की लड़ाई लड़ रही है, हम सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल होना चाहिए, और एक साथ होकर लड़ाई लड़े।
इस अवसर प्रदेश कार्याध्यक्ष नसीम खान ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए स्वागत भाषण दिया, तथा जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन एवं अब्राहम रॉयमनी ने भी चैनिथल्ला का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन मुंबई प्रदेश महासचिव प्रभाकर जावकर ने किया, जबकि मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ खान, प्रदेश प्रतिनिधी गणेश चव्हाण, मो. गौस शेख, शरद पवार, वज़ीर मुल्ला, राम गोविंद यादव और दोनों जिलों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

यूरिया की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, 176 बोरी जब्त, दुकान सीज, FIR के आदेश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद आगरा में उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त…

6 hours ago

शताब्दी समापन पर विराट किसान मेला का डीएम ने किया शुभारंभ

आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाह क्षेत्र स्थित वटेश्वर धाम प्रांगण में भारत रत्न,…

6 hours ago

महादेव का मार्ग: शास्त्रों में वर्णित अंतःशिव की साधना

🔱 शिव-शक्ति का जागरण: जब चेतना स्वयं महादेव बन जाती है(शास्त्रोक्त शिव कथा)“शिव को जानना,…

6 hours ago

अंक राशिफल 26 दिसंबर 2025: आज का मूलांक भविष्यफल

पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा प्रस्तुत अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार व्यक्ति के जीवन…

6 hours ago