कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का किया शुभारंभ

कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का किया शुभारंभ

क्षेत्र में दो माह तक चलेगा अभियान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय गणतंत्र की 74 वीं वर्षगांठ पर नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन परिसर में, जिला सचिव भोला तिवारी ने झंडा फहराया।ध्वजारोहण के उपरांत यहाँ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर, विधानसभा प्रभारी एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ हाथ उठाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।अभियान की शुरुआत करते हुए दीनदयाल ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में, कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनमानस एवं मतदाताओं से गांव-गांव जाकर मिलकर राहुल गांधी का संदेश पत्र वितरण करेंगे।यह अभियान क्षेत्र में दो माह तक चलेगा जिसमें मोदी सरकार की महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ, राष्ट्रीय स्तर पर अकेले लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी को गांव -गिरांव में भी जमीनी ताकत दी जायेगी।आम जनता को भाजपा की अत्याचारी नीतियों से निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है।इस दौरान मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी,डा. अमरेश सिंह,रामबहादुर सिंह, प्रेम लाल भारती, सुरेन्द्र उपाध्याय,दीनानाथ यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, दिनेश पासवान, जितेन्द्र जायसवाल,श्याम सुंदर तिवारी,नरेश चंद,इमरान अली, इसराइल अली आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

4 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

7 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

7 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

7 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

7 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

7 hours ago