दलितों, पिछड़ों व महिलाओं की सबसे बड़ी हितैषी है कांग्रेस – केशवचन्द यादव

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी कांग्रेसियों की भारी भीड़

पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस शत प्रतिशत खरा उतरने का करूँगा प्रयास – विजयशेखर मल्ल रोशन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन व शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद के अध्यक्ष बनने के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर पहली बार आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत सभा का आयोजन कर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। नगर के पुरवा चौराहे से जिलाध्यक्ष का काफिला ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस जनों का उत्साह चरम पर था। आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि कांग्रेस दबे कुचले, दलितों, पिछड़ों व महिलाओं की सबसे बड़ी हितैषी है। भाजपा इस समाज का हित नही चाहती है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जिस आशा व विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस ने युवा पीढ़ी को कमान सौप कर नौजवानों में ऊर्जा भरने का काम किया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा हमें पूर्ण उम्मीद है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कांग्रेस को नई बुलन्दियों पर ले जाने का कार्य करेंगे। शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद ने कहा कि नगर में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेन्द्र सिंह राकेश, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी ने सम्बोधित किया। स्वागत करने वालों में जयदीप त्रिपाठी, अरविन्द शाही,भरत मणि त्रिपाठी, नौशाद रजा, जुलेखा खातून, मनोरमा कुशवाहा, नागेंद्र शुक्ल ,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, आंनद देव गिरि नीलेश त्रिपाठी, गोविन्द मिश्र, सत्यम पांडेय, जयप्रकाश पाल,उपेन्द्र कुमार,इस्लाम खान,नीलेश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, नौशाद खान, मानवेन्द्र तिवारी,संदीप मल्ल,सुभाष राय, महेन्द अम्बेडकर, सुनील तिवारी, शिवशंकर सिंह, आलोक त्रिपाठी राजन, अब्दुल जब्बार, जेपी यादव, उत्तेज मिश्र,ऋषिकेश मिश्र, राजकुमार जायसवाल, जवाहरलाल बरनवाल, सत्यप्रकाश मिश्र, अंशु,हरिश्चंद्र सिंह, प्रेम प्रजापति मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,मोहन प्रसाद,रीता देवी,मधु शर्मा,अखिलेश मिश्र, आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

12 minutes ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

12 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

12 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

13 hours ago