‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी की छात्र इकाई की एक महिला कार्यकर्ता के साथ राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर कथित रूप से फर्जी खबर फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि यह बेंगलुरु की एक छात्रा अमूल्य लियोना नोरोन्हा है जिसे फरवरी 2020 में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि तस्वीर में दिख रही लड़की केरल में कांग्रेस की छात्र इकाई की पदाधिकारी मिवा जॉली है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि यह भाजपा के ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ का काम है। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा की शानदार सफलता से परेशान भाजपा का ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ओवरटाइम’ काम कर रहा है। सुश्री मिवा जॉली, केएसयू एर्नाकुलम जिला सचिव के साथ राहुल गांधी का एक वीडियो झूठ फैलाने वाली उनकी मशीन के लिए नवीनतम चारा है। मित्रों, आप कितना नीचे गिर सकते हो?’’ कांग्रेस प्रवक्ता लावण्या बल्लाल ने कहा कि पार्टी भाजपा समर्थक प्रीति गांधी के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी, जिन्होंने कथित तौर पर फर्जी संदेश प्रसारित किया था।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…
पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…
नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…