बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका क्षेत्र के मोहाव निवासी डॉ शैलेंद्र जायसवाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वोटर लिस्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा जमकर हेराफेरी किया गया हैl उन्होंने बताया कि मैं अपने वार्ड से सभासद पद का प्रत्याशी हूं ,आगामी चुनाव को देखते हुए मैंने कागजात बनवाने के लिए वोटर लिस्ट देखा जिसमें हमारा नाम कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा काट दिया गया था। उन्होंने आगे बताया कि इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से किये जाने के आदेश पर बीएलओ के द्वारा मेरा नाम पुनः जोड़ दिया गयाl लेकिन कुछ दिन बाद फिर मेरा नाम वोटर लिस्ट से काट दिया गया, जिसकी शिकायत लिखित रूप से मेरे द्वारा जिलाधिकारी देवरिया एवं मुख्यमंत्री को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से किया गया।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी बरहज गजेंद्र कुमार से जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…
यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…
21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…