दो दिवसीय विकास खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का समापन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला युवा कल्याण अधिकारी सचिन कुमार ने बताया की 30 दिसम्बर मे नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय, खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विकासखंड दुदही के ठाकुर हरिकेश प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें अतिथि न्यू सिवाय हॉस्पिटल के डा. डी के राय और प्रबंधक सुनील कुमार यादव, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार तथा क्रीडा अधिकारी रवि निषाद, सिकेंदर कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, दानिश , जितेंदर सिंह सतनारायण आदि द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम दिवस कब्बड़ी लोहार पट्टी ग्राम की टीम मंथन संस्कार एक्डमी की टीम को पराजित कर विजय प्राप्त कि तथा कबड्डी प्रतियोगिता मे ठाकुर हरकेश प्रताप सिंह ने दुदही को पराजित कर विजय प्राप्त कि, वही प्रतियोगिता के दूसरे दिन 200 मीटर दौड़ (वालाक वर्ग ) मे आकाश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो दूसरे स्थान पर अंकित सिंह रहे तथा लम्बी कूद प्रतियोगिता मे भी युवाओ ने अपना परचम लहराया। लम्बी कूद मे प्रथम स्थान अमन सिंह एवं दूसरा स्थान अमन सिंह प्रदीप भारती ने प्राप्त किया। अंत मे जिला युवा अधिकारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अतिथियों को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता की व्यवस्था में ममता यादव, अजय कुमार गुप्ता, राजकुमार, दानिश, अतुल मददेसिया, जमाल, प्रमोद, अनुराधा सिंह, छोटी सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

4 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

13 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

26 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

37 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago