अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता अभियान का समापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के फरेंदा ब्लॉक अंतर्गत बनकटी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ एमपी सोनकर के नेतृत्व में काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम के समापन अवसर पर काउंसलर ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बालिकाएं माहवारी के बारे में स्वयं को छुपाने का प्रयास करती हैं। इसके बारे में बात करने से अपने परिवार से भी हिचकती हैं जबकि इसके बारे में बालिकाओं को खुलकर अपने परिवार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के लोगों से बात करने की जरूरत है।

वर्तमान समय में बहुत सी बच्चियों को कम उम्र यानी 10 से 11 वर्ष में ही महावारी आनी शुरू हो जाती है इससे घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इसके बारे में विस्तृत जानकारी कर साफ सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर छात्राओं द्वारा खेलकूद, नुक्कड़ नाटक और मेहंदी , रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशा मीरा पासवान एचडब्ल्यूएस किरण त्रिपाठी सहित गांव की तमाम महिलाएं और लड़कियां मौजूद रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

7 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

7 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

7 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

7 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

7 hours ago