महिला यौन शोषण के आरोप में तहसीलदार निलंबित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पीएन सिंह, आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने बताया कि जिलाधिकारी देवरिया की संस्तुति दिनांक 01.06.2023 पर सम्यक विचारोपरान्त अभयराज, तहसीलदार रूद्रपुर जनपद देवरिया के विरूद्ध एक महिला के यौन शोषण के प्रकरण में थाना रूद्रपुर में भा० द०संहिता की धारा 376, 504, 506 एवं 313 में अभियोग पंजीकृत होने तथा अभियोग पंजीकृत होने के उपरांत बिना सक्षम प्राधिकारी के अनुमति के मुख्यालय से बाहर पलायन करने तथा अधिकारिता क्षेत्र से बाहर जाकर न्यायिक आदेश पारित करने एवं व्यक्ति विशेष को अनैतिक व अनियमित लाभ पहुंचाने के नीयत से कार्य करने के आदती होने तथा इनकी कार्य प्रणाली तहसीलदार पद से अपेक्षित मानकों अनुसार नहीं होने के प्रकरण में परिषद, एतदद्वारा अभयराज, तहसीलदार रूद्रपुर, जनपद देवरिया के विरूद्ध उ०प्र० सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के अन्तर्गत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित कर, अपर आयुक्त (प्रशासन) गोरखपुर मण्डल गोरखपुर को जांच अधिकारी नामित करते हुए एवं उनको तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मंडलायुक्त, कार्यालय, गोरखपुर मण्डल, गोरखपुर से सम्बद्ध करने का आदेश प्रदान करते है।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

17 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago