संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अगस्त माह के तीसरे शनिवार को देवरिया सदर तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
           जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। धारा-24 से जुड़े प्रकरणों में मेड़बंदी को तोड़ने वाले शख्स के विरुद्ध एफआईआर कराई जाए। जहाँ आवश्यक हो वहां अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर समस्या का समाधान किया जाए। फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल को तत्काल निस्तारित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब, पात्र व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों का शत- प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य करा लिया जाए।
        कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारी, थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीड़ितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।
            सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 122 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से सर्वाधिक राजस्व विभाग के 71, पुलिस विभाग के 12, विकास विभाग के 07, समाज कल्याण विभाग के 01 तथा अन्य विभाग के 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। अवशेष 117 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ डॉ जगदीश आर, एसडीएम विपिन द्विवेदी, तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं थानाध्यक्ष गण उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नन्हे सितारों ने जगमगाया बाल मेला

शिव बालक स्मारक एपीएस प्ले वे स्कूल में बच्चों की रचनात्मकता का धमाल, अभिभावकों ने…

2 minutes ago

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व एन कार्ड की बैठक संपन्न

चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कार्य शीघ्र कराएं पूर्ण,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु करें विशेष…

6 minutes ago

भूखों के मसीहा छोटेलाल शिकारपुर का साधारण भोजनालय बना इंसानियत का तीर्थस्थल

25 वर्षों से गरीबों को करा रहा है मुफ्त भोजन छोटेलाल काभोजनालय महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

9 minutes ago

दिल्ली आतंकी हमले का असर: बनारस के होटलों में 20% बुकिंग रद्द, विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में 10 नवंबर को हुए आतंकी हमले का सीधा…

9 minutes ago

बिहार में SIR ने खेल किया, अब बाकी राज्यों में नहीं चलेगा: अखिलेश यादव

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार चुनाव परिणामों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

12 minutes ago

बिहार चुनाव 2025: कई सीटों पर कांटे की टक्कर, NDA को बढ़त—जदयू और भाजपा के नाम बड़ी जीतें

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के बीच कई महत्वपूर्ण सीटों…

25 minutes ago