जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सलेमपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

कुल प्राप्त 145 प्रकरणो में 07 प्रकरणों का किया गया निस्तारण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सलेमपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की कुल 145 प्रकरण आये, जिसमें 07 प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
      जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जिन प्रकरणों की जांच करने स्वयं जाते हैं उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिल सके। उन्होंने कहा कि समस्त लेखपालों का उत्तरदायित्व होगा कि उनकी तैनाती जिस ग्राम पंचायत में है, यदि वहाँ खलिहान की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण होता है तो उनकी संज्ञान में लाएं। यदि किसी अन्य माध्यम से उनकी संज्ञान में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिलेगी तो लेखपाल का उत्तरदायित्व तय कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिये।
         तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 145  प्रकरणों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 82, पुलिस के 32, विकास के 10 व अन्य विभागों से 21 मामले आये। 07 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष 138 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत, राशनकार्ड आदि से संबंधित थे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ राजेश झा, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

6 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

9 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

9 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

9 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

9 hours ago