डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की प्राथमिकता और जन सुनवाई की पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील देवरिया सदर के सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी उपस्थित रहे।
दोनों अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्ता-युक्त निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में कुल 61 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश प्रकरण भूमि विवाद से संबंधित थे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि विवाद, राजस्व मामलों और सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लेखपाल क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए भूमि विवादों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर नहीं हो पाया है, उन्हें समयबद्धता के साथ हल कर शिकायतकर्ताओं को अवगत कराया जाए।
समाधान दिवस के दौरान सदर तहसील अंतर्गत 3 पात्र लाभार्थियों को मौके पर राशन कार्ड प्रदान कर त्वरित राहत दी गई।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 43 राजस्व विभाग, 9 पुलिस विभाग, 4 विकास विभाग तथा अन्य विभागों के 5 प्रकरण थे। मौके पर 5 प्रकरणों का त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष 56 प्रकरण संबंधित विभागों को आवश्यक एवं समयबद्ध कार्यवाही हेतु हस्तगत किए गए।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर श्रुति शर्मा समेत जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी, खंड विकास अधिकारीगण, राजस्वकर्मी तथा पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

39 minutes ago

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

40 minutes ago

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़े फैसले और विश्व परिवर्तन

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…

41 minutes ago

आज का पंचांग 20 फरवरी 2026: राहुकाल से बचें, अमृत मुहूर्त में करें शुभ कार्य

पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…

42 minutes ago

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

9 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

9 hours ago