डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

जनपद के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनसामान्य के शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता-डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाय साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जन शिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में निष्पक्षता, समयबद्धता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें।
खलीलाबाद तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 01 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 41 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को अधिकतम एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को प्रत्येक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल एवं फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उपजिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय जांच कर नियमानुसार प्रकरण का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 02 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 51 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये।
इस अवसर पर तहसील धनघटा से सम्बंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। तहसील मेंहदावल में कुल 49 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 03 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, नायब तहसीलदार हरेराम यादव सहित तहसील से सम्बंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षा मंत्री से मिला परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…

22 hours ago

सांध्य ‘नित्य हलचल’ पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…

22 hours ago

नीट संकट और परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता

पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…

22 hours ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए 65 हजार रुपये

थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…

22 hours ago

सड़क और नाली की समस्या से जूझ रही केवटलिया की जनता

सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…

22 hours ago

पुरुषोत्तम मास के स्वामी हैं भगवान विष्णु – आचार्य अजय

17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…

22 hours ago