महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में नौतनवा तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जन शिकायतों के निस्तारण में कुल 204 मामले विभिन्न विभागों की जन शिकायत कर्त्ताओं द्वारा दिया गया । जिसमें मौके पर 11 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण में विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटी छोटी शिकायतें न समझे, मौके पर जाये तथा गुण दोष के आधार पर शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये। जन शिकायतों का निस्तारण ही हम सभी की जिम्मेदारी है शिकायतों का निस्तारण न होने से शिकायत कर्ता मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराता है। जो गम्भीर बिषय है समय रहते शिकायत का निस्तारण किया जाय। ऐसा न हो कि कार्यालय में बैठ कर ही बिना निरीक्षण व बस्तु स्थिति देखे निस्तारण किया जाय।मौके पर जाये व निस्तारण करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार राय,जिला विकास अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय,एस डी एम मुकेश कुमार सिंह,सी0ओ0 नौतनवा, तहसीलदार अरविंद श्रीवास्तव व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…
UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…