एमएन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले विकास खंड सेमरियावां में स्थित एमएन पब्लिक स्कूल, सोनौरा गौसी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैज्ञानिक शमसाद अहमद, चेयरमैन हेक्सा फॉर्म जर्मनी और विशिष्ट अतिथि इंजीनियर मेराज अहमद, डायरेक्टर सिंपटम हेल्थ केयर रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वैज्ञानिक शमसाद अहमद ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को मेहनत और अनुशासन से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विशिष्ट अतिथि मेराज अहमद ने कहा कि बच्चों की ऐतिहासिक प्रस्तुतियां एमएन पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी का सहयोग ऐसे ही बच्चों मिलता रहेगा जिससे बच्चें नित नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें।
आगत अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल के डायरेक्टर शोऐब अहमद नदवी ने कहा कि संस्थान के बच्चों के शैक्षणिक, शारीरिक और बौद्धिक क्षमता को तराशने के प्रति उनके सर्वांगीण विकास के प्रति संस्थान संकल्पित है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को संवारने के लिए अभिभावक के सहयोग की बेहद आवश्यकता होती है। अभिभावक और टीचर्स की युगलबंदी बच्चों के कैरियर को बुलंदी पर पहुंचाती है।
समारोह में नर्सरी से लेकर 11वीं तक के सभी क्लास के टॉपर्स और रैंकर्स छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और स्कूल के डायरेक्टर ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
समारोह में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों का वार्षिक परीक्षा फल देख हर्षित दिखें। उन्होंने प्रबंधतंत्र द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। जिनमें नृत्य, कविता, लघु नाटिका और देशभक्ति गीत शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान-गेहूं छोड़ ड्रैगन फ्रूट की खेती अपनाई, कुशीनगर के किसान ने हासिल की बड़ी कामयाबी

ड्रैगन फ्रूट की खेती ने बदली किसान अनिल द्विवेदी की तकदीर, आधे हेक्टेयर से ₹10.80…

6 minutes ago

बढ़या बुजुर्ग में खुली उद्यम की राह, गांव में ही बन सकते हैं 24 रोजमर्रा के उत्पाद

गांव से हर साल बाहर जा रहे 56.68 करोड़ रुपये, ग्रामीणों ने पहचाने 24 स्थानीय…

13 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के पहले दिन कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी

विधायक रामविलास चौहान ने किया उद्घाटन, केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की दी जा…

30 minutes ago

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

शाम तक बिरहा मुकाबले का आनन्द उठाते रहे श्रोता सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

34 minutes ago

फोन पर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

आधी रात फोन कर गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…

41 minutes ago

घर में मिला मां का शव, धान के खेत में बेटी की लाश

मां-बेटी की हत्या से मुस्तफाबाद में सनसनी, धारदार हथियार से हमला; एसपी ने पहुंचकर लिया…

44 minutes ago