निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा करें-लोक निर्माण विभाग मंत्री

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्यो को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा करें। सर्किट हाउस सभागार में विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि विभाग के पास पैसे की कमी नही है, लेकिन कार्य में ढिलायी बरती जा रही है। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कार्य स्वीकृत होते ही टेण्डर किया जाय, ठेकेदार से अनुबंध किया जाय तथा तीन माह के भीतर कार्य शुरू कराया जाय। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सामान्य मरम्मत, पैचवर्क तथा स्पेशल मरम्मत के कार्यो का सत्यापन कराकर रिपोर्ट दें।
बैठक में उन्होने जनपद में निर्माणाधीन सड़को की समीक्षा किया। समीक्षा में उन्होने पाया कि हर्रैया में एक सड़क का 15 माह बीत जाने पर भी अनुबंध नही कराया जा सका है। डेढ किलोमीटर की एक सड़क के संबंध में जेई राधेश्याम द्वारा जानकारी ना दिये जाने पर उसका स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। जून में अनुबंध होने के बावजूद डेढ किलोमीटर की सड़क का कार्य अभी तक मात्र 10 प्रतिशत पाये जाने पर उन्होने असंतोष व्यक्त किया तथा सहायक अभियन्ता का स्पष्टीकरण तलब किया है। एक नवनिर्मित सड़क पर घास उग आने के प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उन्होने इसके जॉच के आदेश दिये है।
उन्होने कहा कि पूरे प्रदेश में बस्ती जनपद से विभागीय निर्माण कार्यो की सर्वाधिक शिकायत प्राप्त होती है। विभागीय अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्य ंव आचरण में सुधार लायें। दोषी पाये जाने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने कहा कि समय से कार्य पूरा ना करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायें। उन्होने कहा कि ठेकेदारों के विरूद्ध मुख्यालय को भेजी गयी कार्यवाही की सूची मुख्य अभियन्ता को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करायें।
ब्लैक स्पाट की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर जु़ड़ने वाली सड़को पर विभाग अच्छी गुणवत्ता का स्पीडब्रेकर बनवाये ताकि दुर्घटना की संभावना ना रहें। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि मूडघाट एवं पटेल चौराहा तथा विधायक अजय सिंह ने बताया कि मूहूघाट एवं मुरादीपुर चौराहा महत्वपूर्ण ब्लैक स्पाट है, यहॉ पर सुरक्षात्मक उपाय करने की आवश्यकता है। विधायक ने हर्रैया में अण्डरपास के नीचे पानी लग जाने की समस्या की जानकारी दिया। मंत्री महोदय ने राष्ट्रीय राजमार्ग के एमडी गोरखपुर से इस संबंध में रिपोर्ट तलब करते हुए सुधार करने का निर्देश दिया है। उन्होने बसेवा राय, हर्रैया में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय के 5 किमी. पहुॅच मार्ग का निर्माण कराये जाने का भी अनुरोध किया।
मंत्री महोदय ने मुख्य अभियन्ता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि शीर्ष प्राथमिकता की सड़को एवं पुलों के निर्माण में तेजी लायें। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि रेलवे द्वारा बस्ती शुगर मिल गेट के रेलवे लाईन पर पुल बनाया जाना है, इसमें सेतु निगम द्वारा एप्रोच मार्ग बनाया जायेंगा। उन्होने कहा कि टिनिच-कप्तानगंज मार्ग का शेष 8 किमी. का निर्माण राज्य योजना के तहत कराये जाने का प्रस्ताव शासन के विचाराधीन है। मंत्री महोदय ने दोनों योजनाओं के शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने रूधौली मार्ग पर गड्ढे के कारण दुर्घटनाओं में लोगों के जान गवाने का प्रकरण उठाया। मंत्री महोदय ने अधिशासी अभियन्ता को तत्काल मौके का मुआयना करके सुरक्षात्मक उपाय करने का निर्देश दिया है। बैठक में सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी अंद्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयदेव सी.एस, मुख्य अभियन्ता आर.बी. सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

8 seconds ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

16 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

5 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

6 hours ago