सम्पूर्ण समाधान दिवस मे सुनी गयी फरियाद

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुवायां विधायक चेतराम की उपस्थिति में तहसील पुवायां में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं गई समस्याएं। जिलाधिकारी ने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि लेखपालों के साथ बैठक कर प्राप्त शिकायतों को अगले तीन दिवस में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए अवगत कराएं। ग्राम मोहनपुर की आवासों के संबंध में शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की टीम बनाकर जांच कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि संबंधी शिकायतों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे तथा शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट भी होना चाहिए। पुवायां तहसील में राजस्व 56, पुलिस, विकास विभाग 14-14, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग 1-1 एवं अन्य14 कुल 101 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने ससमय से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधी शिकायतों को थाना समाधान दिवस में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी होना चाहिए, शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
‎संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्याे में ढिलाई कदापि न बरती जाये। सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामल कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, उप जिलाधिकारी जीत सिंह राय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।


rkpNavneet Mishra

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

2 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

13 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

13 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

13 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

14 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

14 hours ago