Categories: Uncategorized

वार्ड ब्वाय पर गलत इलाज करने की शिकायत

लखीमपुर खीरी(राष्ट्र की परम्परा)
ग्राम बरसोला कला निवासी सुनील ने सीएचसी प्रभारी निघासन को पत्र देकर पीएचसी तिकुनिया अस्पताल में कार्यरत वार्डबॉय पर आरोप लगाया है कि, उनकी पत्नी कौशल्या की डिलीवरी के बाद हल्की ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय ने ब्लीडिंग बंद करने की गारंटी देकर इलाज अपने आवास पर किया। इसके बाद पत्नी की हालत और बिगड़ गई। जिसका इलाज लखनऊ ले जाकर कराना पड़ा है। पीड़ित ने कार्यवाही कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।
बरसोला कला निवासी सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की डिलीवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिकुनिया में बीते 6 अगस्त को कराई थी डिलीवरी नॉर्मल हुई थी लेकिन हल्की ब्लीडिंग हो रही थी जिस पर अस्पताल में बताया गया घर ले जाओ ठीक हो जाएगा दवाई दे दी गई है। जिससे पत्नी को लेकर अपने घर चला गया पत्नी के बिल्डिंग होती रही दूसरे दिन अस्पताल जाकर वार्ड बाय श्रीराम से सलाह ली तो वार्ड बॉय ने कहा ठीक है हम अपने आवास पर गारंटी से इलाज कर देंगे और ब्लीडिंग बंद हो जाएगी। श्रीराम ने पत्नी का अपने आवास पर इलाज किया और कहा कि सफाई के बाद बिलीडिग बंद हो जाएगी इसके बाद पेट में सफाई कर दी गई जिसके चलते अंदर पार्ट में घाव हो जाने से ब्लीडिंग और बढ़ गई, हालत नाजुक देखकर पीड़ित को अपनी पत्नी को लखनऊ ले जाकर इलाज करना पड़ रहा है। जिसके चलते पीड़ित को धन समय और मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने सीएचसी प्रभारी निघासन पीके रावत को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी पीके रावत ने बताया पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिला है पीड़ित के घर पर जाकर जांच की गई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

5 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

8 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

8 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

8 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

8 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

8 hours ago