डीएम की जन सुनवाई में पहुॅची फरियादी पिंकी देवी को न्याय की जगी आस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) थाना रूपईडीहा अन्तर्गत थनईगाँव मौजा बसन्तपुर उदल निवासिनी पिंकी देवी पत्नी लवकुश ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के समक्ष उपस्थित होकर इस आशय का प्रार्थना-पत्र दिया कि गांव के विपक्षीगण उसकी पुश्तैनी ज़मीन जिसका अंकन राजस्व अभिलेखों में पूर्व से चला आ रहा है के दो गाटों के मध्य अनुसूचित आबादी की भूमि गाटा सं. 649 रक्बा 0.1890 हे. स्थित है। जिससे प्रार्थिनी व उसके परिवार का अपने दोनों गाटों में आने जाने का रास्ता है। विपक्षीगण द्वारा निकास/रास्ता बंद कर दिया गया है। प्रार्थिनी ने डीएम से विपक्षीगण के विरूद्ध घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट अंकित कराने तथा आवश्यक कार्यवाही कराते हुए प्रश्नगत भूमि से विपक्षीगण का अवैध कब्ज़ा हटवाये जाने की मांगी की गई।
पिंकी देवी के प्रार्थना-पत्र का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने तत्काल दूरभाष से थानाध्यक्ष रूपईडीहा को निर्देश दिया कि मौके पर पहुॅचकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए फरियादी को न्याय दिलाए। डीएम ने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार नानपारा को भी निर्देश दिया है कि स्थलीय जांच कराकर समस्या का विधिक समाधान कराया जाए ताकि मौके पर किसी प्रकार की शान्ति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न होने पाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago