महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )। कमिश्नर गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आज सीमावर्ती समितियों
का स्थलीय निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की जांच की गई ।
कमिश्नर ने सिरसिया सहकारी समिति की जांच के दौरान खाद की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर आदि की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सीमावर्ती समितियों पर उर्वरक आवंटन को बढ़ाएं।सहकारिता विभाग की सभी समितियों को खोलें। इसके लिए सहकारिता विभाग के कर्मियों के साथ विकास खंड के कर्मियों,अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। साथ ही समितियों पर राजस्व और पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में उर्वरक वितरण कराने के लिए कहा। निजी खाद दुकानों हेतु भी खाद की मांग प्रेषित कर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें और वितरण को पारदर्शी तरीके से कराएं।
उन्होंने कहा कि सभी लोग सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद मिले। अगर कहीं पर भीड़ ज्यादा है, तो आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त उर्वरक की उपलब्धता कराते हुए आवंटन कराएं। साथ ही सीमाओं पर चौकसी बढ़ाएं ताकि तस्करी जैसी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से रोका जा सके। उन्होंने कहा कालाबाजारी जैसी घटना पर कड़ी कार्यवाही करें। किसानों से भी आवश्यकता के अनुरूप ही खाद खरीदने का अनुरोध किया।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने भी जारा बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से भी बात की और आस्वस्त किया कि सभी को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन समितियों पर अतिरिक्त दबाव है, उनके लिए विशेष व्यवस्था करें, साथ ही अतिरिक्त खाद का आवंटन करें।
निरीक्षण के उपरांत कमिश्नर ने इटहिया महादेव का दर्शन किया। वहां उन्होंने जिलाधिकारी के साथ पूजन अर्चन कर सबके कल्याण की कामना की।
इस दौरान एसडीएम नवीन कुमार, एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…