आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा की जांच हेतु आयोग ने आन्तरिक समिति गठित की, साथ एसटीएफ जांच की सिफारिश

प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)। समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) 2023 के रविवार को सम्पन्न प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक के आरोपों के मध्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस मामले की यूपी एसटीएफ से जांच कराने की सिफारिश की है। ध्यातव्य है कि आरओ के 334 और एआरओ के 77 कुल 411 पदों के लिए प्रदेश के 58 जिलों में 2387 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को लेकर घमासान मचा हुआ है। परीक्षा में पंजीकृत 1076004 अभ्यर्थियों में से 64 प्रतिशत उपस्थित रहे।
आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार आरओ/ एआरओ (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों को दृष्टिगत रखकर आयोग ने इस पूरी परीक्षा की जांच के लिए एक आन्तरिक समिति का गठन किया है। साथ ही आरओ/एआरओ (प्रारम्भिक) परीक्षा-2023 के सारे बिन्दुओं पर एसटीएफ से जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए शासन को अनुशंसा की गयी है।जांच के बाद परीक्षा की शुचिता को दृष्टिगत रखकर आयोग के स्तर से उचित निर्णय लिया जाएगा।
दूसरी ओर प्रतियोगी छात्रों का दावा है कि शनिवार आधी रात के बाद ही पेपर आउट हो गया था और उत्तरकुंजी विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में वायरल होने लगी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

5 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago