आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
आजमगढ़ जिला के चंडेशवर् मे स्थित श्रीदुर्गाजी पी जी कालेज के छात्रों ने अपनी अनेकों मांगो को लेकर, डीएम कार्यालय आजमगढ़, पहुँच कर नारेबाजियाँ करते हुए जमकर बवाल काटा।
छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिवार पर आरोप लगाते हुर कहा कि, यहाँ साल भर से कभी भी सुचारू, रूप से पढ़ाई नहीं होती है, यहाँ के कुछ अध्यापक कभी पढाने आते हैं तो कभी नही आते, जब इसकी शिकायत प्राचार्य से की जाती है तो वह भी नही सुनते हैं। बिना पढाई कराए परीक्षा लिया जाता हैं, जिससे हम लोग फेल हो जाते हैं। इसके अलावा भी बहुत कमियां है, जैसे लाइब्रेरी मे किताब नहीं है, समय से टीचर पढाने नही आते है इत्यादि, जिससे हम लोगों का भविष्य अधर मे लटका है। कई बार उपर शिकायत की गयी, मगर आजतक हम लोगों की कोई सुनवाई नही हुई।
जिससे हम लोग आज डीएम कार्यालय पर आये है, यदि अब हमारी माँगे नहीं मानी गयी तो, हम लोग आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस बीच छात्र छात्राओं ने नारा लगाया कि हमारी मांगे पूरी हो, चाहे जो मजबूरी हो।
उग्र छात्रों की भीड़ और गुस्से को भापते हुए, मौके पर पहुँच कर डीएम कार्यालय से सम्बन्धित अधिकारियों ने उनकी बातों को सुना,और कार्यवाही करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…