कॉलेज प्रशासन ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

आजमगढ(राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज ब्लॉक के सरैया बाजार के पास स्थित बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ।
जिसमें बाल दिवस के अवसर पर स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक समाजवादी पार्टी के नफीस अहमद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम में बच्चों को भाग लेकर अपना भविष्य आजमाना चाहिए
और आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करना चाहिए,उन्होंने कहा कि
इस तरह का कार्यक्रम प्रस्तुत करके यह विद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत अलख जगा रहा है, जिससे निकलकर छात्र-छात्राएं शिक्षा की दुनिया में आगे बढ़ सकेंगे।
वहीं विद्यालय प्रबंधक रमेश यादव ने कहा कि, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे बच्चे यहां से निकल कर आगे जाएं तो आईएस, पीसीएस बनकर आए।
इस कड़ी में हम हर वर्ष विद्यालय सिविल सर्विस से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराते हैं,
जिसमें क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयो के छात्र छात्राएं प्रतिभाग करते हैं।
और फर्स्ट, सेकंड तथा थर्ड आने वाले सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हैं
इस अवसर पर राजेश पासवान, दिनेश यादव, अवध नारायण यादव, रमन टू बाबा, विजय यादव, श्याम देव प्रजापति, मिश्रीलाल सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मनीता यादव और स्मिता राय तथा प्रबंधक रमेश यादव व संरक्षक बाबा विश्वनाथ ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
तो वही पर सम्मान पाकर विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी प्रफुल्लित नजर आए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

7 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

15 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

15 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

15 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

15 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

15 hours ago