डीहपुर हनुमान मंदिर पर हुआ सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
दीदारगंज थाना क्षेत्र के डीहपुर गांव के हनुमान मंदिर पर, रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ईकाई आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष, विवेकानन्द पाण्डेय के द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें गांव एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पाण्डेय ने कहा कि, डीहपुर गांव के हनुमान मंदिर पर मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया है, खिचड़ी भोज का उद्देश्य है की मकर संक्रांति पर्व पर आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनी रहे। खिचड़ी भोज मे गांव एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर आपसी भाईचारे का मिसाल कायम किया। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र कश्यप, अधिवक्ता उमेश सिंह, आशीष सिंह, बब्लू मौर्य, शेरअली अहमद, रजनीश गुप्ता, महेंद्र यादव, छोटेलाल कश्यप आदि लोग मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

केवल शोभायात्रा नहीं, समाज बदलने का संकल्प है वाल्मीकि जयंती; जानिए आदिकवि की अमर सीख

भगवान वाल्मीकि जयंती विशेष: रामलीला से पहले क्यों लाई जाती है रामतीर्थ की अखंड ज्योति?…

5 hours ago

महंगे पार्लर की जरूरत नहीं! करवा चौथ पर त्वचा की देखभाल के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

करवा चौथ पर चांद-सा निखरेगा आपका रूप! घर पर ही करें बॉडी पॉलिशिंग, त्वचा बनेगी…

6 hours ago

जिनकी विदाई के बाद भी अमर हैं उनके विचार, साहित्य और संगीत की विरासत

26 अक्टूबर विशेष: प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उन लोगों की कहानी नहीं है, जिन्होंने…

6 hours ago

संगीत, साहित्य, राजनीति और खेल जगत की इन हस्तियों ने बढ़ाया भारत का मान

26 अक्टूबर: जन्मदिन विशेष रिपोर्ट -अभिषेक कुमार इतिहास के पन्नों में 26 अक्टूबर की तारीख…

6 hours ago

दैनिक राशिफल 26 अक्टूबर 2026: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल

26 अक्टूबर 2026, सोमवार | दैनिक पंचांग एवं राशिफल | सभी 12 राशियां सोमवार का…

6 hours ago

नशा माफियाओं पर चौतरफा प्रहार!

ऑपरेशन ट्राइडेंट से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क में खलबली, 38 ठिकानों पर छापेमारी और 1,424 बैंक…

6 hours ago