लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मौसम में बीते दो दिनों से चल रही पुरवाई हवाओं के कारण हल्का बदलाव देखने को मिला है। जहां एक ओर आंशिक शीतलहर का असर अब खत्म हो गया है, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में धुंध और कोहरे की वापसी की चेतावनी जारी की है।
बीते बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में दिन की धूप में अपेक्षित तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। रात में लोगों को शीतलहर से राहत मिली, लेकिन सुबह के वक्त पूर्वांचल और अवध के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे का प्रभाव इतना गहरा रहा कि अमेठी में तड़के सुबह दृश्यता मात्र 300 मीटर तक सिमट गई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले तीन दिनों तक दिन और रात के तापमान (पारे) में कोई खास बदलाव के आसार नहीं हैं, यानी मौसम में ठहराव के संकेत हैं।
| क्षेत्र | AQI | श्रेणी | सेहत |
| तालकटोरा | 230 | ऑरेंज | खराब |
| अलीगंज | 222 | ऑरेंज | खराब |
| गोमतीनगर | 201 | ऑरेंज | खराब |
बाकी तीन इलाकों (बीबीएयू, लालबाग, कुकरैल) में AQI ‘पीली’ यानी ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा। लोगों को धुंध और बिगड़े AQI को देखते हुए सुबह और शाम की सैर के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…