दिव्यांगजन सशक्तिकरण के तहत 6 बच्चों का कराया गया कॉक्लियर इम्प्लांट

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय पांडेय ने समस्त जनपदवासियों को अवगत कराया है कि ऐसे समस्त दिव्यांगजन जो मूक-बधिर हों, तथा उनकी उम्र 0-5 वर्ष हो का कॉक्लियर इम्प्लांट राज्य सरकार द्वारा गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल हेतु चयनित संस्था मेसर्स राजदीप ई०एन०टी० हास्पिटल एण्ड काक्लियर इम्प्लांट माइक्रो सर्जरी सेंटर, कसया रोड, नियर छात्रसंघ भवन क्रासिंग, गोरखपुर में राज्य सरकार द्वारा सहयोग राशि रू० 6,00,000/- भुगतान कर कराया जाता है। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग कुशीनगर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6 दिव्यांगजनों का काक्लियर इम्प्लांट कराया गया है। कॉक्लियर इम्प्लांट कराये जाने के उपरान्त हास्पिटल द्वारा स्पीच धिरैपी प्रदान की जाती है जिसके बाद वह मूक बधिर दिव्यांगजन पूर्ण रूप से बोलने एवं सुनने में सक्षमता प्राप्त कर लेता है। अन्य किसी सहयोग हेतु शिवशकर गुप्त, वरिष्ठ सहायक, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग कुशीनगर से अथवा उनके मोबाइल नं० 9415805149 पर सम्पर्क कर सकते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6 बच्चों रियांस यादव पुत्र मंजेश यादव ग्राम-बड़हरानागा, श्रेया शर्मापुत्री धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ग्राम-सिकटा , कृति कुमारी पुत्री तेज प्रताप कुशवाहा ग्राम-जंगल बेलवा, अंशिका रावत पुत्री राहुल रावत ग्राम-सुकरौली , यश कुमार पुत्र विकास, वार्ड नं0 24 हरिटोला, हाटा , अदिती कुशवाहा पुत्र हरेन्द्र कुशवाहा, गरुणनगर का कॉक्लियर इम्प्लांट कराया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

अंधेरे में गौ सेवा: बिजली, पानी और चारे के बिना जूझता गौ सदन

आदर्श गौ सदन बना बदहाली का प्रतीक: 26 गोवंश संकट में, बीमार पशुओं को 10…

2 hours ago

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

13 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

13 hours ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

13 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

13 hours ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

14 hours ago