सीएमओ ने किया नेत्र ज्योति अभियान का समीक्षा

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने नेत्र ज्योति अभियान की समीक्षा किया, कम उपलब्धि वाले ब्लॉकों के नेत्र परीक्षण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह मोतियाबिंद के रोगियों की लाइन लिस्टिंग कर उनका ऑपरेशन करवाना सुनिश्चित करें । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा नेत्र ज्योति अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में नेत्र से जुड़ी हुई समस्त बीमारियों का इलाज व उपचार कर उन्हें नेत्र ज्योति प्रदान की जाए। जनपद बलरामपुर में अभी तक कुल 5536 मोतियाबिंद के रोगियों का निःशुल्क आपरेशन किया गया है। नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर,उतरौला सहित पांच प्राइवेट हॉस्पिटल पन्ना लाल सरावगी हॉस्पिटल , प्रेम सेवा हॉस्पिटल,अलीगढ़ आई सेंटर , देव आई हॉस्पिटल, दीप नेत्रालय नेत्र ज्योति अभियान के अंतर्गत अनुबंधित है। सीएमओ ने राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ ए के शुक्ला को निर्देशित किया की निर्धारित दिवसों पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु मेगा कैंपों का आयोजन कर निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा सभी मरीजों को उपलब्ध कराई जाए। समीक्षा बैठक में सभी विकास खण्डों से आए हुए नेत्र परीक्षण अधिकारियों, डॉ सुनील कुमार आई सर्जन,अरविंद मिश्रा, विनोद त्रिपाठी राजकुमार मिश्रा आदि ने प्रतिभाग किया।

rkpshomnath

Recent Posts

जेपी आंदोलन से विधानसभा तक: आठ बार विधायक रहे रामगोविन्द चौधरी की पूरी राजनीतिक कहानी

रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…

2 minutes ago

चोरी की कोशिश या हादसा? फार्म हाउस के रोशनदान में युवक की मौत से मचा हड़कंप

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…

14 minutes ago

नाबालिग ने कांस्टेबल पर लगाए गंभीर आरोप, शादी का भरोसा देकर कई बार दुष्कर्म का दावा

सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…

23 minutes ago

बीमारी ठीक करने के बहाने 13 साल की बच्ची को बुलाया, तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप

झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…

31 minutes ago

नेपाल में बारिश, बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा: बराज के फाटक खुले, हाईवे बंद; प्रशासन अलर्ट

नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…

38 minutes ago

रांची में मौसम का रौद्र रूप! 60 KM की रफ्तार से चली हवा, पेड़-पोल उखड़े; KG से 12वीं तक स्कूल बंद

झारखंड में मौसम का कहर! तेज हवा में पेड़ और बिजली के पोल गिरे, स्कूल…

57 minutes ago