सीएम योगी की सख्ती: यूपी में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्रवाई तेज, हर मंडल में बनेगा डिटेंशन सेंटर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों पर बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में काम कर रहे विदेशी नागरिकों की सूची तैयार करें और पूरी रिपोर्ट कमिश्नर व आईजी को सौंपें। इसके साथ ही प्रदेश के हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश दिया गया है।

दिल्ली मॉडल पर तैयार होंगे यूपी के डिटेंशन सेंटर

सरकार का लक्ष्य दिल्ली की तरह एक मजबूत व्यवस्था तैयार करना है। दिल्ली में इस समय 18 डिटेंशन सेंटर संचालित हैं, जहां करीब 1500 विदेशी नागरिकों को रखा गया है। इसी मॉडल के आधार पर यूपी में भी खाली सरकारी भवन, सामुदायिक केंद्र, पुलिस लाइन और थानों की पहचान की जा रही है, जहां घुसपैठियों को अस्थायी रूप से रखा जा सके।

सत्यापन अभियान तेज, फर्जी दस्तावेज की जांच शुरू

बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों द्वारा भारतीय दस्तावेज बनवा लेने की आशंका के चलते विस्तृत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों को डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा और एफआरआरओ (Foreign Regional Registration Office) के माध्यम से उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी पढ़ें – जनता की पीड़ा पर सत्ता की चुप्पी — आखिर कब टूटेगी?

खाने-पीने, इलाज और सुरक्षा की व्यवस्था

डिटेंशन सेंटरों में भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। जिला प्रशासन व पुलिस को सेंटरों के प्रबंधन की जिम्मेदारी मिलेगी। इसके साथ ही पकड़े गए हर विदेशी नागरिक की जानकारी रोजाना गृह विभाग को भेजनी होगी।

केंद्र ने भेजी SOP, राज्यों को प्रक्रिया पालन के निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्रालय पहले ही डिटेंशन सेंटरों के संचालन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) भेज चुका है। इसी SOP के आधार पर यूपी में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की गई है। पश्चिम बंगाल और असम सीमा पर BSF की मदद से घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें – MCD उपचुनाव में BJP का दबदबा, 12 में से 7 वार्ड जीते, AAP और कांग्रेस को झटका

Karan Pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

13 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

15 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

16 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

16 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

16 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

16 hours ago